ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राज्य सूचना आयोग में कामकाज हुआ ठप, आयुक्तों की नियुक्ति पर उठे सवाल शिकायत राजभवन तक पहुंची |

भोपाल : 02/04/2024 :( नुजहत सुल्तान )  मार्च महीने में मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) एके शुक्ला और राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह के कार्यकाल पूरा करने के बाद अब मप्र राज्य सूचना आयोग में कामकाज ठप पड़ा है | आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया स्क्रूटनी में है, जबकि सीआईसी की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन नहीं निकलने पर विवाद हो गया था | मामले की शिकायत राजभवन तक पहुँच गई है | जिसमें कहा गया है कि बिना सीआईसी की नियुक्ति किए सूचना आयोग का पुनर्गठन नहीं हो सकता | शिकायत में आपत्ति ली गई है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले से नियुक्तियों की तैयारी नहीं की | 5 और 7 मार्च को निकली अधिसूचना में सिर्फ राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की बात हुई है | जबकि नियमानुसार बिना सीआईसी की नियुक्ति के सूचना आयोग का पुनर्गठन नहीं हो सकता | राजभवन में शिकायत करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट नितिन सक्सेना ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग गलत प्रक्रिया अपना रहा है | राजभवन ने विभाग से शिकायत पर कार्रवाई के लिए कहा है | ये भी पूछा गया है कि आयोग का काम ठप होने तक इंतज़ार क्यों किया गया | शहर के अन्य आरटीआई एक्टिविस्ट अजय पाटीदार ने भी कहा कि सूचना दिलाने वाले महत्वपूर्ण आयोग में कामकाज जारी रहे इसकी तैयारी पहले से क्यों नहीं हुई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com