ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर की सफाई का जिम्मा उठाने वाले नगर-निगम के वार्ड और ज़ोन कार्यालयों के आसपास गंदगी पाए जाने पर निगम कमिश्नर ने जताई नाराजगी |

भोपाल : 02/04/2024 : सोमवार की सुबह नगर-निगम कमिश्नर हरेन्द्र नारायण शहर की साफ सफाई का जायजा लेने निकले हाउसिंग बोर्ड करोंद क्षेत्र में उन्हें सिर्फ एक महिला सफाई मित्र झाड़ू लगाती मिली, जबकि आसपास के इलाकों में जगह-जगह गंदगी थी इस संबंध में क्षेत्रीय सफाई दारोगा को बुलाकर फटकार लगाई | दरअसल शहर की साफ सफाई का जिम्मा नगर-निगम अमले पर है, लेकिन हद तो यह है कि सफाई का जिम्मा उठाने वाले नगर-निगम के वार्ड और ज़ोन कार्यालयों में ही कचरे के ढेर लग रहे हैं | सफाई के प्रति नगर निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही खुद निगम कमिश्नर ने पकड़ी | 31 मार्च को जब कमिश्नर 23 नंबर वार्ड कार्यालय पहुंचे तो यहाँ गंदगी मिली वहीं बरखेड़ी स्थित वार्ड 35 के कार्यालय के सामने नालियों में कचरा भरा होने और आसपास कचरा मिलने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए वार्ड प्रभारी एहसान रजा जैदी और ज़ोनल अधिकारी राजभान त्रिपाठी सहित 9 जिम्मेदारों को नोटिस जारी किए हैं | इतना ही नहीं हफ़्तेभर में इन स्थानों का निरीक्षण करने को कहा है सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली तो संबंधितों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com