ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : घर में चार्जिंग पर लगी ई - व्हिकल बैटरी में हुआ ब्लास्ट, महिला, बच्चा झुलसा |                 शिवपुरी : बैंक ने महिला के खाते से दूसरी महिला को 1.15 लाख दिए, केस दर्ज |                 शिवपुरी : चार साल की बच्ची घर में बने पानी के टैंक में डूबी, मौत |                मंदसौर : बात करने से मना किया तो युवकों ने कर लिया नाबालिग का अपहरण |                रीवा : चोरी के शक में नाबालिग की कर दी पिटाई, घायल नाबालिग की अस्पताल में मौत |                खरगोन : खड़े ट्रक में घुसा पुलिस वाहन, चौकी प्रभारी की मौत |                खंडवा : सीएमएचओ कार्यालय का बाबू 7 हज़ार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार |                  
आरजीपीवी में करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले में फरार चल रहे पूर्व कुलपति के खिलाफ लुकआउट नोटिस भेजने की तैयारी |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  राजीव गांधी प्रौद्दोगिकी विश्वविद्दालय (आरजीपीवी) में करोड़ों रु. का घोटाला करने वाले पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं | मंगलवार को कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई हुई जिसका एसआईटी के वकील पीएन सिंह राजपूत ने विरोध किया | एसआईटी का कहना है कि सुनील कुमार सहित तीनों आरोपी केस दर्ज होने से पहले से ही फरार हैं, जमानत मिलने से वह साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकते हैं | बुधवार को कोर्ट इस पर फ़ैसला सुनाएगी | इससे पहले तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है | एसआईटी द्वारा सुनील कुमार आरएस राजपूत और ऋषिकेश वर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी है | पुलिस को आशंका है कि सुनील देश से बाहर भी  भाग सकते हैं, मामले में अब तक सिर्फ कुमार मयंक की गिरफ्तारी हुई है | कुमार मयंक से पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं | पूर्व रजिस्ट्रार के घर के पास मिले बोरों में मिले दस्तावेज़ों को सूचीबद्ध किया जा रहा है | इसमें अधिकतर पुरानी नोटशीट हैं | ये भी देखा जा रहा है कि ये आर्थिक अनियमितता से जुड़े मामले से संबंधित तो नहीं है | पूरे दस्तावेज़ की लिस्टिंग होने के बाद ही इसके बारे में पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com