ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चलती ट्रेन में लूट करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज देखकर 101 किमी लंबा ट्रैक बनाकर 6 आरोपियों को दबोचा |

भोपाल : 26 मार्च को लूट की वारदात गंजबासौदा निवासी 48 वर्षीय राजेश सोनी के साथ चलती ट्रेन में हुई थी | बिलासपुर भोपाल पेसेंजर जैसे ही भानपुर ब्रिज के पास पहुंची, तभी चार अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी के हाथ पर चाकू से वार कर उनका बैग छीना था | बैग की छीनाझपटी में एक बदमाश चलती ट्रेन से नीचे भी गिर गया था | बैग में 6 लाख रु. से अधिक कीमत के जेवर थे | दरअसल वारदात भानपुर ब्रिज के पास हुई थी इसलिए पुलिस ने यहीं से पड़ताल शुरू की, यहाँ एक फुटेज मिला जिसमें तीन संदिग्ध भागते नज़र आए | राजेश गंजबासौदा से आते जाते थे, इसलिए पहले पुलिस फुटेज खंगालते हुए करीब 54 किमी दूर विदिशा पहुंची, यहां से फिर फुटेज खंगालने शुरू किए और 47 किमी दूर गंजबासौदा स्टेशन तक की जांच पड़ताल की गई | पुलिस ने आरोपियों तक पहुँचने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखकर 101 किमी का लंबा ट्रैक बनाया | व्यापारी विदिशा और गंजबासौदा से भोपाल आता जाता था, ये वारदात बाकायदा रैकी कर अंजाम दी गई थी | रेकी करने वाले आरोपी गंजबासौदा से व्यापारी का पीछा कर रहे थे और उनके कहने पर भोपाल के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया | पुलिस ने भोपाल में भी सीसीटीवी फुटेज देखकर ट्रैक बनाया और एक संदिग्ध गंजबासौदा निवासी अबुजर को हिरासत में लिया | पूछताछ में उसने 5 साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना कबूला | पुलिस ने भोपाल के ओसामा खान, शाहरुख खान, साहिल अली, आदिल खां और एक नाबालिग को पकड़ लिया | उनसे 4 लाख के जेवर और वारदात में उपयोग में इस्तेमाल स्कूटर जब्त किया |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com