ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
विद्दा नगर कॉलोनी में रात डेढ़ बजे सफ़ेद साड़ी में पार्क में झूला झूलती नज़र आई महिला से रहवासियों में फ़ैली दहशत |

भोपाल : 05/04/2024 : विद्दा नगर कॉलोनी में रात के समय घूम रही एक महिला के कारण रहवासियों में दहशत का माहौल है सफ़ेद साड़ी पहने एक महिला रात डेढ़ बजे के समय कॉलोनी के पार्क में झूला झूलती नजर आई जिससे रहवासी दहशत में हैं | इस महिला के साथ दूसरी महिलाएं भी दिखाई दी जिनके हाथों में लोहे की रॉड होती है और वह कॉलोनी में सूने मकानों में गलत इरादे से घुस रही हैं | यह घटना मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है | रहवासियों ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की, लेकिन कोई जानकारी जुटाने नहीं पहुंचा | डायल 100 पर भी कॉल किया तो जवाब मिला कि आप तो थाने आ जाओ सेटलमेंट करा देंगे | लेकिन मौके पर आकर अब तक इन महिलाओं से किसी ने भी पूछताछ नहीं की है | हालांकि, बागसेवनिया थाना प्रभारी का कहना है कि कॉल के बाद मौके पर पहुँचने में देरी हो सकती है,  लेकिन कोई मौके पर न पहुंचे ये संभव नहीं है | पुलिस से मदद न मिलने पर रहवासियों ने खुद ही महिलाओं को रोककर उनसे पूछताछ की तो एक महिला बोली कि वह यहाँ की चौकीदार है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि इन्हें यहाँ रखा किसने है | इस बात का जवाब खुद महिला भी नहीं दे पाई | विद्दा नगर पुरानी और स्वतंत्र कॉलोनी है जहां रहवासी समिति या कोई सोसायटी नहीं है | रहवासियों ने बताया कि इन अंजान महिलाओं के कॉलोनी में घूमने से कई परिवार तो शाम के बाद अपने घरों में अंदर से ताला डालकर बैठते हैं और वहीं बच्चों का पार्क में जाना भी बंद हो चुका है | रहवासियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में अगर पुलिस से मदद नहीं मांगे तो फिर किससे सहायता की उम्मीद करें | इधर बागसेवनिया थाना टीआई अमित सोनी का कहना है कि रहवासियों ने कॉलोनी में रात के समय अंजान महिलाओं के घूमने की शिकायत की है | उन्होने फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही अंजान महिलाओं की असल पहचान और उनका कॉलोनी में रात के समय घूमने का मक़सद सामने आ जाएगा

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com