ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरजीपीवी घोटाला मामले में रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत के सिडनी भागने की आशंका जता रही पुलिस |

भोपाल : 05/04/2024 :( नुजहत सुल्तान )   राजीव गांधी प्रौद्दोगिकी विश्वविद्दालय आरजीपीवी में 19.48 करोड़ रु. की आर्थिक अनियमितता के मामले में फरार आरोपी तत्कालीन रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत के सिडनी (आस्ट्रेलिया ) भागने की अटकलें हैं | पुलिस का कहना है कि राजपूत का बेटा वहाँ पढ़ाई कर रहा है | एफआईआर दर्ज होने से पहले जब जांच चल रही थी तब राजपूत सिडनी चला गया होगा | अब इमीग्रेशन से जानकारी जुटाई जा रही है | पासपोर्ट ऑफिस टीम भेजी थी लेकिन वहाँ से कोई जानकारी नहीं मिली | इस संबंध में जांच कर रही एसआईटी की टीम गुरुवार को पिपरिया एक्सिस बैंक पहुंची, यहां ब्रांच मैनेजर राम रघुवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घोटाले के समय राम रघुवंशी एक्सिस बैंक की कटारा हिल्स ब्रांच के मैनेजर थे | इसी ब्रांच में कुमार मयंक का खाता खोला गया था, जिससे करोड़ों का लेन देन हुआ | एक्सिस बैंक में ही करोड़ों रु.की एफडी भी हैं | राम एक्सिस बैंक में गोल्ड लोन घोटाले में मुख्य आरोपी भी हैं | कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ है | विवि की जांच कमेटी ने सुनील कुमार, राकेश सिंह और ऋषिकेश वर्मा के कार्यकाल में हुए घोटाले की जांच की है | यदि जांच सही पाई गई तो घोटाला 1200 करोड़ रु. से अधिक का निकल सकता है | आर्थिक अनियमितता करीब 20 साल से चल रही थी | इधर मामले में पुलिस विवि के तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार गुप्ता और तत्कालीन वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा की भी तलाश कर रही है | सभी आरोपियों पर 3-3 हज़ार रु. का ईनाम घोषित है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com