ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शादी से मना करने से नाराज युवक ने युवती को ज़बरदस्ती पिला दिया जहर युवक के खिलाफ केस दर्ज |

भोपाल : 05/04/2024 : खजांची बाग, बज़रिया में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ज्योति वाल्मीकी की 28 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था | बेहोशी की हालत में होने के करण ज्योति बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं थी | ज्योति के पिता राकेश वाल्मीकी ने बताया कि बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है | पुलिस दोबारा जब 1 अप्रैल को ज्योति के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची तो उसने बताया कि 27 मार्च की रात 12 बजे के करीब वह घर पर अकेली थी | माता- पिता घर के पास स्थित मंदिर में सो रहे थे, रात में वह शौचालय के लिए बाहर गई तो वहां पड़ोसी विक्की लोधी खड़ा था | विक्की शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा ज्योति जब शादी के लिए राजी नहीं हुई तो विक्की ने माता-पिता को मारने की धमकी दी | इसके बाद अपने पास रखी एक शीशी से कुछ जहरीला पदार्थ निकाला और जबरदस्ती ज्योति को पिला दिया | होश में आने पर ज्योति ने पूरा घटनाक्रम अपनी मां रेखा को बताया | ज्योति के मृत्यु पूर्व कथन के आधार पर पुलिस ने विक्की लोधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com