ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
किसानों को फायदा पहुंचाने वाली मिट्टी परीक्षण की 265 लैब में से 215 में कहीं ताले पड़े तो कहीं टेकनीशियन और कृषि अधिकारियों की भर्ती ही नहीं हुई |

भोपाल : 06/04/2024 :( नुजहत सुल्तान ) प्रदेश के 52 जिलों में 153 करोड़ रु. खर्च करके बनाई गई मिट्टी की जांच करने वाली 265 लैब में से 80% लैब बंद पड़ी हैं कहीं टेक्नीशियन  नहीं है तो कहीं मशीनें ही उपलब्ध नहीं हैं | लैब खोलने के पीछे का कारण था कि किसानों को जमीन की उर्वरा क्षमता बताना, जिससे वे सही खाद का उपयोग कर अच्छी फसल ले सकें | लेकिन शायद ही किसी किसान को इस लैब से फायदा पहुंचा हो कारण इन लैब में मशीनें और उपकरण तो लगा दिए गए, लेकिन जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन और कृषि अधिकारियों की भर्ती ही नहीं हुई | प्रदेशभर की ऐसी 122 लैब में पड़ताल की गई तो 102 लैब ऐसी मिली जिनमें कहीं अनाज रखा था, तो कहीं कृषि कार्यालय चल रहे हैं | इन लैब पर हर साल 1.29 करोड़ रु. सिर्फ बिजली बिल के नाम पर खर्च हो रहे हैं | केवल जिला मुख्यालय की लैब ही चालू है दूर दराज से किसानों को जिले की लैब जाना पड़ रहा है | कई जगह लैब के आसपास झाड़ियां उग आई है | चोर महंगी टाइल्स उखाड़ ले गए | जिले के आष्टा स्थित लैब पर ताला मिला, बाहर अनाज की बोरियां रखी थीं | किसान भीम सिंह ने बताया कि ये नाम की लैब है नमूने सीहोर ही जाते हैं | यहाँ तो अनाज गोदाम बन गया है, इछावर में लैब खुली मिली, पर यहाँ जांच नहीं होती दो महिला कर्मचारी मिलीं | लैब बंद होने का कारण यह है कि एक लैब में कम से कम 5 स्टाफ की नियुक्ति करनी थी, जांच अधिकारी दो तकनीकी सहायक और दो कर्मचारी | यानी 265 लैब में 1 हज़ार 325 भर्ती लेकिन यह नियुक्ति नहीं हुई | 25% लैब में जरूरी मशीनें नहीं लगाई गईं, इन्हें परीक्षण केंद्र बना दिया गया | प्रदेश में ऐसी 66 लैब हैं | मिट्टी की उर्वरक क्षमता सही रखने के लिए मिट्टी की जांच जरूरी है, इससे पता चलता है कि कौन सा तत्व कम हो रहा है | और कैसे उर्वरक क्षमता बढ़ाई जा सके | मिट्टी लैब तत्काल चालू नहीं की गई तो इसका असर उत्पादन पर नज़र आएगा | लगातार मिट्टी की जांच न होने से खेत प्रभावित हो रहे हैं |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com