ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
8 साल के मासूम के चेहरे पर 15 किलो वजनी पत्थर गिरने से हुई मौत पर मां सदमे में |

भोपाल : 06/04/2024 : घटना मंगलवारा इलाक़े की है जब एक मासूम ने अपनी मां के सामने दम तोड़ दिया और बेबस मां कुछ नहीं कर पाई | सड़क किनारे अपना गुजर बसर करने वाले सुरेन्द्र वंशकार मंगलवारा थाने के ठीक सामने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है | यहीं पर वह डलिया, टोकरी आदि बनाकर बेचते हैं | सुरेंद्र ने बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे सुरेंद्र की पत्नी वहाँ बैठी हुई थी | उसके पास में उसके तीन बच्चे सो रहे थे | डिवाइडर के पास ही एक गन्ने की चरखी है, चरखी लगाने वाले ने गन्ने रखने के लिए डिवाइडर के सहारे एक पलंग रखा है इस पलंग पर डिवाइडर वाले हिस्से में करीब 15 किलो वजनी एक पत्थर रखा था | इस पलंग पर तीन चार बच्चे मस्ती करते हुए गन्ना छील रहे थे, पलंग के ठीक पास उनका 8 साल का मासूम बेटा राजवंश उर्फ राजा वंशकार भाई-बहन के साथ सो रहा था | पलंग हिलने के कारण पत्थर डिवाइडर से टकराते हुए राजा के चेहरे पर गिर गया | इससे उसकी नाक व मुंह से खून बहने लगा पास में बैठी मां ने पत्थर अलग किया और लोगों की मदद से बच्चे को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अधिक खून बहने और गंभीर चोट आने के कारण बच्चे की मौत हो गई | साथ में सो रहे दो मासूम भाई बहन बाल बाल बचे मासूम की मौत से मां सदमे में है | इस मामले में गन्ने की चरखी लगाने वाले और पलंग पर बैठकर गन्ना छीलने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है |  

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com