ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मंत्री के बेटे द्वारा मारपीट के मामले में जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ीं |

भोपाल : 06/04/2024 : स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेश शिवाजी पटेल के बेटे आरोपी अभिज्ञान पटेल द्वारा एक होटल संचालक दंपत्ति के साथ मारपीट का मामला उलझता ही जा रहा है | शनिवार को हुए इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के बयान शुक्रवार को पूरे हो गए हैं | यह बयान टीटी नगर टीआई अशोक गौतम ने लिए | मामले में विवाद होने के कारण शाहपुरा से जांच और केस डायरी टीटी नगर टीआई को सौंपी गई है | टीआई का कहना है कि बयान के बाद केस डायरी की विवेचना की जा रही है | उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी | हालांकि घटना स्थल के आसपास के कई कैमरे बंद होने के कारण पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं | इस मामले में शाहपुरा पुलिस थाने के 4 पुलिसकर्मी पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं | टीटी नगर टीआई गौतम ने बयान लेने के साथ ही घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी की तलाश की, इस दौरान कुछ कैमरे चालू मिले लेकिन कई जगह कैमरे बंद मिलने से सभी जगह के फुटेज नहीं मिल पाए हैं | कुछ फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं पर उनसे बहुत ज़्यादा मदद नही मिल पाई है |  अब पहले लिए गए बयानों का मेल दोबारा लिए गए बयानों से किया जाएगा | इसके साथ ही केस डायरी में दर्ज तथ्यों के आधार पर केस बनाया जाएगा | टीटी नगर पुलिस मेडिकल रिपोर्ट को आधार नहीं बना रही है | केस डायरी की विवेचना के आधार पर ही केस में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com