ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जीतू पटवारी ने शिवराज के कार्यकाल पर उठाए सवाल, उन्हें झूठा और वादाखिलाफ मंत्री बताया |

भोपाल : 06/04/2024 : कांग्रेस प्रादेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिवराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज तो मुझसे बड़े जादूगर हैं, जिनके कार्यकाल में मप्र में अब तक का सबसे बड़ा व्यापंम घोटाला किया गया लेकिन सच ही उन्होने गायब करा दिया | शिवराज ने 30 हज़ार से अधिक झूठ बोले, उनका सच प्रदेश के सामने नहीं आने दिया | लाड़ली बहना को 3 हज़ार रु. महीना देने का वादा कर वोट ले लिए, किसानों को 2700 रु. प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य देने का वादा कर वोट लिए, इसके बाद भाजपा ने उनसे परेशान होकर उन्हें उनकी कुर्सी से ही गायब कर दिया | पटवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वे दिल्ली में रुक गए, और इलाज करा रहे थे | उनके गले में इन्फेक्शन हो गया था | ठीक होते ही वह जल्द चुनाव प्रचार में आएंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com