ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कलियासोत नदी पर 8 साल पहले बनाए गए ब्रिज पर अब तक सवा किमी एप्रोच रोड नहीं बनने से 200 प्रभावित हुए परिवारों ने लगाया रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा |

भोपाल : 08/04/2024 : वाल्मी के पास से कोलार इलाक़े को कलियासोत व भदभदा इलाक़े से जोड़ने के लिए कलियासोत नदी पर 8 साल पहले एक ब्रिज बनाया गया था | लेकिन अब तक इसके लिए सवा किमी एप्रोच रोड नहीं बन सकी है | 200 परिवारों की एक कॉलोनी के साथ ही कोलार क्षेत्र की कई कॉलोनियों का तो रास्ता ही बंद है | एक्सीलेंस कॉलेज के छात्रों को पैदल ही आना-जाना करना पड़ता है | लंबे समय से एप्रोच रोड के लिए सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष कर रहे राजहर्ष सी-सेक्टर के रहवासियों ने रविवार को प्रदर्शन किया | इस दौरान चेतावनी दी कि यदि उनकी एप्रोच रोड का मामला नहीं सुलझा तो वे इस चुनाव वोट नहीं देंगे | कॉलोनी के रहवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी कॉलोनी वासियों के हस्ताक्षर से एक ज्ञापन वे नई दिल्ली स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त को भेज चुके हैं | कोलोनिवासियों ने कहा कि नदी पर इस ब्रिज का निर्माण सीपीए ने कराया था, लेकिन बाद में सीपीए ही बंद हो गया | जब ब्रिज बन रहा था उसी समय वाल्मी प्रशासन ने सड़क  के लिए जमीन देने से इंकार कर दिया था | लेकिन मामला सुलझने की प्रत्याशा में ब्रिज बना दिया गया | अनेक स्तरों पर प्रयास के बाद अब तक रास्ता नहीं निकला है | जिस रास्ते से रहवासी आते जाते थे वह भी बंद कर दिया गया है | बंद पड़ा कलियासोत ब्रिज असामाजिक तत्वों की शरणस्थली बन गया है, ब्रिज पर कोई ट्रैफिक नहीं होने से अंधेरा होते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है | अमरनाथ कॉलोनी सहित आसपास के अन्य रहवासी कई बार शिकायत कर चुके हैं, कि यहां से रात के समय में निकलना दूभर हो गया है | पर इस समस्या का कोई समाधान अब तक नहीं हुआ है |        

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com