ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : घर में चार्जिंग पर लगी ई - व्हिकल बैटरी में हुआ ब्लास्ट, महिला, बच्चा झुलसा |                 शिवपुरी : बैंक ने महिला के खाते से दूसरी महिला को 1.15 लाख दिए, केस दर्ज |                 शिवपुरी : चार साल की बच्ची घर में बने पानी के टैंक में डूबी, मौत |                मंदसौर : बात करने से मना किया तो युवकों ने कर लिया नाबालिग का अपहरण |                रीवा : चोरी के शक में नाबालिग की कर दी पिटाई, घायल नाबालिग की अस्पताल में मौत |                खरगोन : खड़े ट्रक में घुसा पुलिस वाहन, चौकी प्रभारी की मौत |                खंडवा : सीएमएचओ कार्यालय का बाबू 7 हज़ार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार |                  
मेट्रो स्टेशन में आई 4.5 मीटर ऊंचाई की खामी को दूर करने के लिए ग्राउंड क्लियरेंस की प्लानिंग शुरू |

भोपाल : 08/04/2024 : एमपी नगर मेट्रो स्टेशन जमीन से महज 4.5 मीटर ऊंचा है नीचे से बड़े वाहन नहीं गुजर सकते अगर डंपर भी नीचे से गुजरा तो फंस जाएगा | इंजीनियरों की इस लापरवाही के कारण करोड़ों रु. का नुकसान भुगतना पड़ेगा करीब 45 करोड़ रु. की लागत से बनाया गया एमपी नगर मेट्रो स्टेशन के कंसट्रक्शन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है | काम पूरा होने से पहले 4.5 मीटर ऊंचाई की समस्या को दूर कर लिया जाएगा | इसके लिए ग्राउंड क्लियरेंस की योजना तैयार की जा रही है | सड़क के ढाल में बदलाव करके इंजीनियरों की खामी को सुधारा जाएगा | ये ढलान स्टेशन के काफी पहले से की जाएगी, ताकि इस सड़क से गुजरने वालों को परेशानी न आए और यहां बरसात का पानी भी न भरे | इधर गर्डर लॉंन्चिंग अभी करीब डेढ़ महीने और लोगों को परेशान करेगी | महीनेभर से अभी हबीबगंज नाका पर फाउंडेशन और सपोर्ट सिस्टम ही तैयार हो पाया है, मेट्रो रेल शुरू करने के लिए सितंबर 2024 का टारगेट है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com