ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चोइथराम नेत्रालय में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 9 लोगों को संक्रमण की शिकायत 4 मरीजों को दिखना बंद |

इंदौर : 08/04/2024 : 20 मार्च को चोइथराम नेत्रालय में मोतियाबिंद के 79 मरीजों के ऑपरेशन हुए उसके बाद 9 बुजुर्ग मरीजों की आँखों में संक्रमण की शिकायत मिली है | ऑपरेशन के 24 घंटे के अंदर ही 4 मरीजों को तो दिखना ही बंद हो गया उन्होने शिकायत की तो अस्पताल में ही रोक लिया | बाद में दूसरे मरीजों से भी पूछताछ की गई तो 4 मामले और संक्रमण के सामने आए | आशंका है कि ओटी में किसी द्रव या डिवाइस से बैक्टीरिया भी आंखों तक पहुंचा हो | हैरत तो इस बात की है कि स्वास्थ्य विभाग को भी 22 मार्च की सुबह जानकारी मिल गई थी, लेकिन जांच के लिए सैंपल 23 मार्च को भेजे गए | 30 से अधिक सैंपल एमजीएम मेडिकल कॉलेज भिजवाए गए, लेकिन उन्होने जांच करने से मना कर दिया | उनका कहना था कि वे इसके लिए अधिकृत नहीं हैं | इसके बाद निजी लैब में जांच कराई गई | चोइथराम प्रबंधन का कहना है कि एक ही मरीज में माइनर रिएक्शन है, जबकि कलेक्टर का मानना है कि 4 में संक्रमण गंभीर है | डॉक्टर्स की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com