ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सीएम डॉ. मोहन यादव ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए नामांकरण करने की व्यवस्था में किया संशोधन |

राजगढ़ : 08/04/2024 : राजगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाषण देते हुए कहा कि किसी कारण से जमीन खरीदना-बेचना हो या नामांतरण करवाना हो तो पटवारी के दे चक्कर, दे चक्कर पटवारी कलेक्टर का बाप बन जाता है | हाथ नहीं आता | ऐसी की तैसी कलेक्टर की इस व्यवस्था की | हमने संशोधन कर दिया है, अब आप लोग जैसे ही जमीन की रजिस्ट्री करवाओगे साइबर तहसील के माध्यम से नामांतरण अपने आप हो जाएगा | पटवारी का रोल ही खत्म करने का प्रयास किया है, इस भाषण के समय कार्यक्रम में मौजूद लोग सीएम को देखने लगे | बाद में उन्होने बात संभाली और कहा अपने राजगढ़ में आते हैं तो मस्ती में खो जाते हैं | उन्होने हेलिकाप्टर एंबुलेंस योजना की जानकारी दी | कहा कि डॉक्टर के कहने पर कलेक्टर के माध्यम से ही यह सुविधा उपलब्ध होगी | सीएम ने कहा कि राष्ट्रवाद के मामले में राजगढ़ नंबर वन है, मन में राष्ट्रवाद की भावना की आग जलाकर घर फूंक तमाशा देखने वाले लोग राजगढ़ में ही हैं | उन्होने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले भगवान राम के नाम पर हर कुछ कहने वाले कह रहे हैं, राम मंदिर के लिए हमने भी चंदा दिया है, चंदा दिया है तो वापस ले लो |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com