ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरजीपीवी घोटाला मामले में एबीपीवी ने सीएम हाउस को घेरा एक महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज एबीपीवी ने की कमिश्नर को हटाने की मांग |

भोपाल : 08/04/2024 : राजीव गांधी प्रौद्दोगिकी विश्व विद्दालय (आरजीपीवी ) के 19.40 करोड़ रु. निजी खाते में जाने का घोटाला सामने आ चुका है, इस घोटाले के आरोपी तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार, रजिस्ट्रार प्रो. आरएस राजपूत, फाइनेंस नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा और दलित संघ के जिम्मेदार पदाधिकारी की गिरफ्तारी एक महीने बाद भी नही हो सकी है | इस बात से नाराज एबीपीवी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ही तय कर लिया था कि रविवार को सीएम हाउस को घेरेंगे | रविवार सुबह 10 बजे अचानक 150 से अधिक कार्यकर्ता सीएम हाउस तक जा पहुंचे, यहां धरना प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि पुलिस इस घोटाले से जुड़े आरोपियों को संरक्षण दे रही है | एक महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी, पुलिस आरोपियों को अनियमित्ताओं के साक्ष्य मिटाने के लिए समय दे रही है | कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर को हटाने की मांग की, और कहा चुनाव आयोग से भी शिकायत करेंगे | एबीपीवी की नाराजगी को देखते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल को मुलाक़ात के लिए बुलाया | प्रांत मंत्री संदीप वैष्णव ने सीएम को पुलिस की नाकामी गिनाई साथ ही बताया कि शासन के अधिकारी प्रो. सुनील कुमार को प्रोफेसर के पद से निलंबित नहीं कर संरक्षण दे रहे हैं | सीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कार्यकर्ता वहां से हटे | इसके बाद करीब 11:30 बजे पैदल मार्च निकालकर कार्यकर्ता तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह के बंगले पर पहुंचे, और धरना दिया | यहां मंत्री के प्रतिनिधि को  ज्ञापन सौंपकर दोपहर 12:20 पर आंदोलन वापस लिया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com