ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सोमवार को हुई बारिश से थोड़ी राहत के बाद आज फिर तपती धूप |

भोपाल : 09/04/2024 : सोमवार को शहर में सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक तो तपती धूप से लोग परेशान थे, लेकिन मौसम के अचानक बदलने से शहर के वातावरण में थोड़ी ठंडक घुल गई | 4 बजे के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली | दोपहर से शाम तक सिर्फ 2 घंटे में ही पारा 9.2 डिग्री लुढ़क गया, दोपहर 3:30 बजे अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया था | यह शाम 5:30 बजे 26.6 डिग्री पर आ गया |  नए शहर, पुराने शहर, कोलार और संत हिरदाराम नगर सहित शहर के सभी इलाकों में बारिश हुई | इनमें से कुछ इलाकों में तेज़ी से बौछारे पड़ीं |  लेकिन मौसम ने आज फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया आज फिर तेज़ धूप चटक रही है | लेकिन शाम के समय आज भी गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है | सोमवार को हुई बारिश के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बन गया | उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक 2014 से लेकर 2023 तक 10 साल में अप्रैल में 10 तारीख से पहले कभी भी बारिश दर्ज नहीं की गई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com