ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
डॉ. के घर में घुसकर बदमाशों ने नौकर नौकरानी को पीटा कमरे में बंद कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

भोपाल : 09/04/2024 : चूना भट्टी क्षेत्र के शाहपुरा बी-सेक्टर में रहने वाले डॉ. अंशुल सिंह अपने परिवार के साथ बेटी का बर्थडे मनाने नूर उस सबाह होटल गए हुए थे | उनके घर पर नौकर और नौकरानी मौजूद थे, तभी रात करीब सवा ग्यारह बजे कुछ हथियारबंद बदमाश लूट के इरादे से डॉ. के घर में घुस आए और नौकर नौकरानी से मारपीट करते हुए उन्हें कमरे में बंद कर दिया | बदमाशों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी मचाई और घर में रखा कैश और अन्य सामान लूटकर भाग गए | जब डॉक्टर का परिवार घर लौटा तब उन्हें इस घटना का पता चला अभी फिलहाल यह पता नहीं चला है कि  बदमाश कितनी रकम लूटकर ले गए हैं | पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जल्द ही बदमाशों का सुराग लग जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com