ब्रेकिंग न्यूज़ आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                रीवा : सूखी नहर में गिरी बाइक, हादसे में सेना के दो जवानों की मौत |                सतना : चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुए धमाके से 2 बच्चे जख्मी |                सीहोर : आधी रात को रुकवाया बाल विवाह बिना दुल्हन के लौटी बारात |                खंडवा : बिना इंजन के चल पड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे ट्रैक से उतरे |                  
गड्ढे में गिरकर घायल हुए 8 साल के बालक के मामले में बिल्डर के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज |

भोपाल : 09/04/2024 : गौरतलब है कि रविवार की शाम करीब 5 बजे 8 वर्षीय प्रियांश करोंद स्थित कोरल कॉलोनी के अंदर ही दूसरे बच्चों के साथ साइकिल चला रहा था | कॉलोनी के पीछे की तरफ स्थित एसटीपी के पास करीब 8 फीट गहरे गड्ढे में प्रियांश साइकिल सहित जा गिरा | ऐसे में उसके चेहरे पर 14 टांके आए हैं | और बाएं हाथ की दोनों हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है | करोंद स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है | रात में कॉलोनी के रहवासी निशातपुरा थाना पहुंचे, उन्होने बिल्डर पर आरोप लगाए कि बार-बार शिकायत के बाद भी तीन साल में बिल्डर ने गड्ढा नहीं भरवाया | इस कारण यह हादसा हुआ | रहवासियों की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर राकेश उपाध्याय और आदर्श गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ के खिलाफ लापरवाही बरतने की धाराओं में केस दर्ज किया है | रविवार रात प्रकरण दर्ज करने के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने कॉलोनी में पहुँचकर मौका मुआयना किया, और रहवासियों से बात भी की | इस दौरान बिल्डर राकेश उपाध्याय कॉलोनी के आसपास ही मौजूद थे | पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है | जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com