ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तीन दिन से होटल स्क्वायर के रूम में ठहरे निगरानी बदमाश ने शराब के नशे में हुए विवाद के बद युवती को रूम में बुलाकर उसकी हत्या कर दी |

भोपाल : 15/04/2024 :  शनिवार रात 11:30 बजे शाहपुरा स्थित होटल स्क्वायर के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि होटल में ठहरी युवती की मौत हो गई है | युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं | युवती शाम 7:30 बजे होटल में आई थी, होटल कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि होटल में तीन दिन से एक युवक ठहरा हुआ था, युवक - युवती के बीच विवाद हुआ था, कर्मचारियों ने आवाज़े भी सुनी थीं | और रूम में तीन दिन से ठहरा रितुल पाण्डेय अचानक घबराता हुआ कमरे से बाहर निकला और जाते समय उसने ही एक कर्मचारी को कमरा चेक करने जाने के लिए बोला | जब कर्मचारी कमरे में गया तो वहां युवती का खून से लथपथ शव पड़ा मिला | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव देखा तो युवती के प्राइवेट पार्ट में चोट थी | खून अधिक बहने से युवती की मौत हो गई थी | उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान फरीदाबाद हरियाणा, निवासी 26 वर्षीय युवती के रूप में हुई है | पुलिस ने जब फ़रीदाबाद के पते पर युवती के संबंध में जानकारी जुटाई तो युवती के वहां रहने की पुष्टि नहीं हो सकी | पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को हिरासत में लिया है | आरोपी कोलार का निगरानी बदमाश है, उसके खिलाफ 6 अपराध दर्ज हैं, पहले वह जिला बदर भी रह चुका है | उसका कहना है कि नशे में किसी बात पर विवाद हुआ था | रितुल ने होटल के कर्मचारी सागर से युवती बुलाने की बात की थी | सागर ने कुणाल नाम के अपने दोस्त को कॉल किया तो कुणाल युवती को होटल छोड़कर गया था | इसमें एक युवती भी शामिल है, पुलिस ने कुणाल और युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com