ब्रेकिंग न्यूज़ आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                रीवा : सूखी नहर में गिरी बाइक, हादसे में सेना के दो जवानों की मौत |                सतना : चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुए धमाके से 2 बच्चे जख्मी |                सीहोर : आधी रात को रुकवाया बाल विवाह बिना दुल्हन के लौटी बारात |                खंडवा : बिना इंजन के चल पड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे ट्रैक से उतरे |                  
सालों से खाली पड़ी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर कचरे का ढेर लगा रखा था, वहीं अब हरे भरे पौधे लहरा रहे हैं |

भोपाल : 15/04/2024 : भेल के बरखेड़ा पठानी स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास सालों से खाली पड़ी 7 एकड़ जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा था, 6 साल पहले तक इस जमीन पर कचरे का ढेर नज़र आता था, वहीं अब भेल ने सफाई कार्य करवाकर इस जगह को समतलीकरण करवाया और नगर-निगम की मदद लेकर इस जगह पर हरे भरे पौधे लगाए | यह जगह अब कचरे के ढेर से नगर वन के रूप में विकसित हो गई है | पूरे क्षेत्र में निगम ने आम, जामुन, अमरूद और नीम के पौधों के साथ पीपल, बरगद और शीशम जैसे पौधे भी लगाए हैं | यहां तेज़ी से जंगल विकसित हो इसके लिए होशंगाबाद रोड स्थित अहमदपुर नर्सरी से बड़े पौधे लाकर यहां लगाए गए हैं | इसके अलावा फेंसिंग कराने से नगर वन के अंदर कचरा डालने की समस्या का भी समाधान हो गया है | हाल ही में भेल ने लोगों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए फेंसिंग भी लगवाई है | लेकिन कुछ जगहों पर लोगों ने मुख्य मार्ग की बाउंड्रीवॉल को तोड़ अंदर निर्माण कार्य कर लिया है | इस मामले में भेल के जनसंपर्क अधिकारी विनोदानंद झा का कहना है कि पूरे क्षेत्र का सर्वे कर जिला प्रशासन को अतिक्रमण की जानकारी देंगे, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com