ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बीयू के एचओडी पर महिला गेस्ट फ़ैकल्टी ने लगाया दो साल से परेशान करने का आरोप |

भोपाल : 16/04/2024 :  बरकतउल्ला विश्व विद्दालय (बीयू) के एचओडी पर 44 वर्षीय महिला गेस्ट फ़ैकल्टी ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि फरवरी 2022 को शाम के समय बीयू के सभी शिक्षक व छात्र जा चुके थे | गेस्ट फ़ैकल्टी और हिंदी के टीचर राम मनोहर उपाध्याय बैठे हुए थे | महिला एचओडी अच्छेलाल के केबिन में बताने गईं कि वह भी घर जा रही हैं तो उन्होने थोड़ी देर और बैठने को कहा | कुछ देर बाद अच्छेलाल ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, अश्लील हरकत भी की | जैसे ही महिला ने शोर मचाया तभी हिंदी के टीचर राम मनोहर वहां आ गए उन्होने आपत्ति ली तो अच्छेलाल ने धमकी दी कि तुम विभागाध्यक्ष का पावर नहीं जानते हो, अगले सेशन में देख लूंगा | वर्ष 2022 में अच्छेलाल ने गेस्ट फ़ैकल्टी को हटा दिया, जुलाई 2023 में वह दोबारा बीयू में आ गईं | 5 फरवरी को अच्छेलाल ने शिकायत वापस लेने के लिए उनके साथ झूमाझटकी कर दी, विश्व विद्दालय प्रशासन ने मामला जांच के लिए विवि यौन उत्पीड़न सेल को भेजा है | इधर अच्छेलाल से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होने अपना फोन बंद कर लिया | बाग सेवनिया पुलिस ने महिला की शिकायत पर एचओडी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com