ब्रेकिंग न्यूज़ आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                रीवा : सूखी नहर में गिरी बाइक, हादसे में सेना के दो जवानों की मौत |                सतना : चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुए धमाके से 2 बच्चे जख्मी |                सीहोर : आधी रात को रुकवाया बाल विवाह बिना दुल्हन के लौटी बारात |                खंडवा : बिना इंजन के चल पड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे ट्रैक से उतरे |                  
शैतान सिंह चौराहे से कोलार सिक्सलेन तक सड़क निर्माण के चलते खराब हुईं स्ट्रीट लाइटें दो महीने बाद भी नहीं सुधारी, अंधेरे भरे रास्ते से गुजरना बना लोगों के लिए हादसों का सबब |

भोपाल : 16/04/2024 : सात किलो मीटर लंबी शैतान सिंह चौराहे से कोलार सिक्सलेन में मिलने वाली इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा है | 30 करोड़ की लागत से बन रही इस फोरलेन सड़क का काम छह महीने से चल रहा है इसके तहत चूना भट्टी चौराहे से कोलार सिक्सलेन तक एक साथ निर्माण किया जा रहा है | वर्तमान में विराशा हाइट से लेकर चूनाभट्टी चौराहा रोड तक एक ओर की सड़क पूरी बन चुकी है | दूसरी तरफ की सड़क का निर्माण कार्य जारी है | यही कारण है कि इस हिस्से में स्ट्रीट लाइट पूरी तरफ से बंद पड़ी हैं | वहीं दानिशकुंज से कोलार सिक्सलेन की तरफ जाने वाली सड़क पर टुकड़ों-टुकड़ों में सड़क बनी है | यहाँ दोनों ओर नाले का निर्माण और पेड़ों को काटने का काम जारी है इसलिए स्ट्रीट लाइटें बंद हैं | यहाँ स्ट्रीट लाइटें बंद होने से लोगों की जान पर बन आई है, आलम ये है कि इस रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं | बीती रात एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, गनीमत रही कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई | वहीं बावड़िया कला तक की स्ट्रीट लाइट 21 जनवरी को चालू हुई थी और 27 जनवरी को बंद हो गई और अभी तक चालू नहीं की गई है | लोगों ने आरोप लगाए हैं कि कई बार पार्षद से भी शिकायत कर चुके हैं | नगर-निगम और सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा चुकी है | जवाब मिला कि नगर-निगम से कनेक्शन नहीं मिला इसलिए लाइट चालू नहीं हो पा रही है | इससे सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ी समस्या पूरे दाना पानी से बावड़िया कला तक बनी हुई है | इससे विष्णु हाइटेक, बावड़िया कला, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, पल्लवी नगर और नर्मदा कॉलोनी में रहने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं | जब तक यहाँ निर्माण कार्य चल रहा है तब तक नई स्ट्रीट लाइट नहीं डलती है तब तक अस्थायी व्यवस्था की जा सकती है | अगर ऐसा किया गया तो यहाँ से गुजरने वाले लोगों को राहत मिल सकती है और आए दिन हो रहे हादसो से बचा जा सकता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com