ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लोकसभा सीट के लिए नामांकन फार्म दाखिल करने 49 हज़ार की चिल्लर लेकर पहुंचे दो प्रत्याशी 10 अधिकारी लगाने के बाद भी गिनती पूरी नहीं |

भोपाल : 16/04/2024 : सोमवार को लोकसभा सीट के लिए नामांकन भरने पहुंचे मानव समाधान पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार बोरियां भरकर चिल्लर लाए | पांच बोरियां उठाकर पांच लोग प्रत्याशी के साथ आए | वे एक रु. से लेकर 20 रु. तक की चिल्लर अलग-अलग बोरियों में भरकर लाए | चिल्लर गिनने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के 6 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगाने पड़े | संजय डेढ़ बजे नामांकन भरने आए, करीब डेढ़ घंटे की गिनती के बाद भी 3 बजे गिनती बंद की गई अब उनकी चिल्लर की गिनती मंगलवार को की जाएगी | संजय ने बताया कि उनके पास 24 हज़ार रु. की चिल्लर है, जबकि सिर्फ एक हज़ार रु. के नोट हैं | एक और प्रत्याशी आरके महाजन भी चिल्लर लेकर नामांकन भरने पहुंचे, वे थैलों में भरकर 5-5 रु. के सिक्के लाए | उनकी भी सोमवार को गिनती पूरी नहीं हो पाई अब मंगलवार को गिनती की जाएगी | उसके बाद ही नामांकन फार्म स्वीकार किया जाएगा | इसके पहले शुक्रवार को अपना नामांकन भरने पहुंचे प्रत्याशी ने 25 हज़ार रु. की जमानत राशि जमा करने के लिए 6 हज़ार रु. की चिल्लर दी थी | तब उप जिला निर्वाचन अधिकारी तक ने चिल्लर की गिनती की थी |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com