ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
4 मंज़िला फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका |

भोपाल : 16/04/2024 : सोमवार शाम करीब छह बजे के समय लांबाखेड़ा स्थित एक फर्नीचर गोदाम में आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने नगर-निगम फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी थी | बताया गया है कि जावेद खान की चार मंज़िला इमारत के सेकंड फ़्लौर पर आग भभकी और कुछ ही समय में आग की लपटें इतनी तेज़ हो गईं कि इमारत की खिड़कियों में से आग बाहर तक नजर आ रही थी | इस दौरान तेज़ आवा भी चल रही थी, इससे भी आग तेज़ी से फैल गई और देखते ही देखते आग ने तीसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया | अलग-अलग फायर स्टेशनों से 5 दमकलें और 30 फ़ायरकर्मी मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया | आग को चौथी मंजिल और नीचे की ओर फैलने नहीं दिया | गोदाम में रखा फर्नीचर, लकड़ी और फ़ोम सहित अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया | हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है | आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com