ब्रेकिंग न्यूज़ देवास : एक बच्चे को डूबने से बचाने के लिए कूदा दूसरा बच्चा, दोनों की मौत |                पिपरिया : एक साल के बेटे को पटरी से 3 फीट दूर छोड़ मां ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान |                इंदौर : मकान बनाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत |                झाबुआ : वार्डन ने छात्रा को पीटते हुए वीडियो बनाया वायरल होने पर वार्डन सस्पेंड |                जावरा : 75 ग्राम एमडी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार |                भोपाल : श्यामला हिल्स इलाक़े में बाइक फिसलने से युवक की मौत, दोस्त घायल |                भोपाल : ऐशबाग इलाक़े में मोबाइल न देने से नाराज 14 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान |                  
पूर्व तहसीलदार से 50 हज़ार रु. की रिश्वत लेते महिला कर्मचारी को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा |

इंदौर : 16/04/2024 : जनजातीय कार्य विभाग के क्षेत्र संयोजक विजय कुमार जायसवाल और सहायक ग्रेड -2 उमा मसकोले ने पूर्व तहसीलदार विक्रम सिंह गहलोत से उनके लिंबोदी स्थित श्रीकृष्ण एवेन्यू में आदिवासी हॉस्टल का किराया और एरियर जारी करने के बदले में कुल 11 लाख रु. का भुगतान करने पर 15 प्रतिशत कमीशन मांगा था | तहसीलदार की शिकायत पर महिला कर्मचारी को 50 हज़ार रु. लेते हुए लोकयुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है | वहीं जिस कर्मचारी ने मांग की थी वह मोबाइल पर रिश्वत की डील कर रहा था | जब गहलोत ने फोन लगाया तो जायासवाल ने कहा कि दफ्तर में उमा मैडम हैं उन्हें रुपए दे दो | उमा ने नोट की गड्डी को झट से अलमारी में रखकर ताला लगा दिया | तभी जायसवाल ने उमा को कॉल कर पूछा कि पैसे मिल गए न ? उमा ने कहा हां अभी देकर गए हैं | इसके बाद जायसवाल ने पैसों को सँभाल कर रखने को कहा बोले मैं थोड़ी देर में आता हूं फिर हिसाब कर लेंगे | पुलिस ने उमा और जायसवाल पर रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com