ब्रेकिंग न्यूज़ आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                रीवा : सूखी नहर में गिरी बाइक, हादसे में सेना के दो जवानों की मौत |                सतना : चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुए धमाके से 2 बच्चे जख्मी |                सीहोर : आधी रात को रुकवाया बाल विवाह बिना दुल्हन के लौटी बारात |                खंडवा : बिना इंजन के चल पड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे ट्रैक से उतरे |                  
छत्तीसगढ़ के कलपर पहाड़ी में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 29 नक्सलियों को मार गिराया इनमें दो 8-8 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल |

छत्तीसगढ़ : 17/04/2024 : पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ क्षेत्र के कलपर पहाड़ी में नक्सली जमा हैं, सोमवार रात पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त टीम रवाना हुई | जवान मंगलवार दोपहर कलपर पहाड़ी के पास पहुंचे ही थे कि घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया | जवाबी हमले में पुलिस ने भी फायरिंग की | जवान सूर्यकांत श्रीमाली ने बताया कि हम कलपर व खेरेगांव जंगल पहुंचे ही थे ये माड़ का इलाका है | दोपहर डेढ़ बजे अचानक पहाड़ से फायरिंग हुई | सभी जवानों ने पोजीशन ले ली, कुछ पेड़ की आड़ में बैठ गए, और कुछ चट्टानों के पीछे बैठे और एक टीम फायरिंग करते हुए नक्सलियों की ओर बढ़ी, तीनों टीमों ने पहाड़ घेर लिया हमारी ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग से नक्सलियों के हौंसले पस्त पड़ गए | हम दौड़कर नक्सलियों की तरफ बढ़ रहे थे नक्सली इधर उधर भागने लगे तभी बाकी टीम ने भी फायरिंग शुरू कर दी | इसी दौरान मेरी जांघ में भी दो गोलियां लगी और निकल गईं मैं फिर भी फायरिंग करता रहा और आखिरकार हमारा नक्सलियों को ढेर करने का मिशन सफल हो गया | 29 नक्सलियों को दौड़ा दौड़ा कर मार गिराया इसमें डिवीज़नल कमेटी (डीवीएस) रैंक 8-8 लाख के दो इनामी नक्सली भी शामिल हैं | इस मुठभेड़ में एक और जवान घायल हुआ है घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर लाया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com