ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
महू में सुतली बम बनाने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके से बिल्डिंग हुई जमींदोज़ तीन मजदूर झुलसे फैक्ट्री मालिक फरार |

इंदौर/ महू : 17/04/2024 : महू में आंबा चंदन गाँव से करीब चार किमी दूर स्थित पटाखा फैक्ट्री जहां सुतली बम बनाने का कारोबार होता है | यह फैक्ट्री राऊ के रहने वाले मो. शाकिर खान पिता बाबू खान की है | फैक्ट्री का लायसेंस 31 मार्च 2024 में ही खत्म हुआ था, जिसे रिन्यूवल के लिए दे रखा था | लायसेंस में 15 किलो बारूद रखने की अनुमति थी, आशंका है कि शर्तों से अधिक बारूद उपयोग हो रहा था | फैक्ट्री मालिक ने 100-100 वर्ग फीट के 9 कमरे बनाए थे | इनमें ठीक से बैठने की भी जगह नहीं थी, सुरक्षा के भी इंतेजाम नहीं थे | दोपहर दो बजे जिस कमरे में बारूद मिक्स किया जा रहा था वहाँ अचानक जोरदार धमाका हुआ और पूरी बिल्डिंग ज़मींदोज़ हो गई और टीन शेड उड़कर 50 फीट दूर जा गिरे | इस धमाके में तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं | इंदौर के चोइथराम अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है | एक की हालत गंभीर है, वहीं धमाका होते ही अन्य मजदूर भाग गए | एसपी सुनील मेहता ने बताया कि जहां विस्फोट हुआ है वहाँ जमीन पर सल्फर केमिकल पड़ा था | ये हल्की सी रगड़ से आग पकड़ लेता है | बारूद तोलने के लिए एक मजदूर ने बांट मांगा तो दूसरे मजदूर ने लात मारकर उसे बांट दिया जैसे ही वे तराजू से टकराया तो चिंगारी निकली और और सल्फर ने आग पकड़ ली | बारूद होने के कारण आग तेज़ी से भभक उठी | कलेक्टर आशीष सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं | अपर कलेक्टर गौरव बेनल सात दिन में रिपोर्ट देंगे | इधर हादसे के बाद से ही फैक्ट्री मालिक फरार है, महू पुलिस ने शाकिर के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और भादवि की धारा 308 में केस दर्ज कर तलाश में टीमें लगाई हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com