ब्रेकिंग न्यूज़ आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                रीवा : सूखी नहर में गिरी बाइक, हादसे में सेना के दो जवानों की मौत |                सतना : चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुए धमाके से 2 बच्चे जख्मी |                सीहोर : आधी रात को रुकवाया बाल विवाह बिना दुल्हन के लौटी बारात |                खंडवा : बिना इंजन के चल पड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे ट्रैक से उतरे |                  
तलवारें हाथ में लेकर वाहनों में तोड़फोड़ और लोगों के साथ मारपीट करने वाले 3 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

भोपाल : 17/04/2024 : बाणगंगा बस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था जिसमें कुछ बदमाश हाथों में तलवारे और छुरी लेकर रहवासियों को डरा धमका रहे थे | साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे थे जिससे बस्ती में दहशत का माहौल था | इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई और कार्यवाही शुरू की तो पुलिस की टीम ने प्रताप नगर, बाणगंगा निवासी 20 वर्षीय मोहसीन खान, श्यामला हिल्स निवासी 19 वर्षीय अयान अली उर्फ अन्ना, और 44 वर्षीय कमल यादव को हिरासत में लिया है | उनके पास से पुलिस ने तीन तलवारें बरामद की हैं | आरोपी इलाक़े में वर्चस्व के लिए प्रताप नगर और बाणगंगा बस्ती में चार, पांच दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर लोगों से मारपीट कर चुके थे | आरोपियों के खिलाफ शहर के अलग अलग थानों में कई अपराध दर्ज हैं, आरोपी थाना श्यामला हिल्स के गुंडा लिस्ट में शामिल हैं | पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com