ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मंत्री के बेटे द्वारा होटल संचालक दंपत्ति के साथ की गई मारपीट में हत्या के प्रयास की धारा का इजाफा नहीं होगा |

भोपाल : 18/04/2024 :( नुज़हत सुल्तान )  शाहपुरा पुलिस ने 30-31 मार्च की दरम्यानी रात अम्मा बाबूजी रसोई रेस्टोरेंट की संचालक आलिशा सक्सेना की शिकायत पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था | वहीं अभिज्ञान के दोस्त प्रशांत द्विवेदी की शिकायत पर रेस्त्रां संचालक दंपत्ति और कुक के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज है | अभिज्ञान से थाने में हुई मारपीट के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है | राज्य मंत्री पटेल थाने से वह पट्टा भी लेकर चले गए थे, जिससे उनके बेटे के साथ मारपीट की गई थी | जांच टीटी नगर थाना प्रभारी अशोक गौतम को सौंपी गई है | अफसरों का दावा है कि जिन लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, उनमें कोई विरोधाभास नहीं है | इसलिए रॉड से किए गए सिर पर हमले में हत्या के प्रयास की धारा नहीं बढ़ाई जाएगी | पुलिस जांच पूरी करने के बाद चालान के समय दोनों पक्षों को कोर्ट में उपस्थित होने का नोटिस जारी करेगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com