ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अवैध रूप से संचालित रेस्टोरेंट संचालक और अवैध रूप से पशु पालन कर रहे व सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों से वसूला 28 हज़ार रु. जुर्माना |

भोपाल : 18/04/2024 : सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, खुले में कचरा जलाने और अवैध रूप से पशु पालन कर रहे 8 लोगों के खिलाफ स्पॉट फाइन लगाने की कार्रवाही करते हुए 28 हज़ार रु. से अधिक का जुर्माना वसूला गया है | बिट्टन मार्केट में बिना नगर-निगम के लायसेंस के संचालित किए जा रहे काऊ बॉय रेस्टोरेंट पर बुधवार को ज़ोन – 8 का स्वास्थ्य अमला निरीक्षण करने पहुंचा, यहां गीला और सूखा कचरा एक साथ रखा गया था | ऐसे में रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाही कर 10 हज़ार रु. का जुर्माना लगाया गया है | यही नहीं अलग-अलग इलाकों में स्वास्थ्य अमले ने दिनभर कार्रवाही की | वार्ड 28 और 30 में सुलभ कॉम्प्लेक्स समय पर नहीं खोले जा रहे थे, इसकी शिकायत लोगों की ओर से दर्ज कराई गई थी | निरीक्षण के बाद शिकायत सही पाए जाने पर दोनों सुलभ संचालक पर दो- दो हज़ार रु. का जुर्माना लगाया गया | इधर गंगा नगर स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स का सीवेज खुले में बहाया जा रहा था | यही नहीं कर्मचारी की तरफ से कचरा भी जलाया जा रहा था | ऐसे में सीवेज खुले में छोड़ने के लिए 5 हज़ार और खुले में कचरा जलाने के लिए 300 रु. का स्पॉट फाइन लगाया गया है | राजीव नगर में प्रकाश ठाकुर द्वारा अवैध रूप से डेयरी का संचालन किया जा रहा था, डेयरी से निकलने वाली गंदगी को अयोध्या बायपास मुख्य सड़क किनारे खुले में फेंका जा रहा था | इतना ही नहीं यहां अतिक्रमण भी किया जा रहा था | ऐसे में स्वास्थ्य अमले ने अतिक्रमण शाखा और गोवर्धन परियोजना के अमले को भी मौके पर बुलाया, अतिक्रमण तोड़ा, पशु भी मुक्त कराए और संबंधित पर 10 हज़ार रु. का जुर्माना भी लगाया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com