ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अरवलिया कांजी हाउस में गौवंश के सिर छिपाने के लिए शेड बनाने और फर्श निर्माण का काम एक साल बाद भी नहीं हुआ शुरू |

भोपाल : 18/04/2024 : बायपास रोड पर अरवलिया स्थित नगर-निगम के कांजी हाउस और गौशाला में करीब 144 गौवंश मौजूद हैं, इनके लिए तो यहां पर्याप्त इंतेजाम है, लेकिन समय-समय पर गौवंश की संख्या बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त गौवंश को खुले में ही रहना पड़ता है | ऐसे में इन्हें बारिश से बचाने के लिए कर्मचारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है | यहां खाली पड़ी जमीन पर शेड की व्यवस्था होने से मवेशियों की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है लेकिन जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं | बारिश के दौरान यहां बड़ी संख्या में मवेशी भीगते हैं, और कई बार गौवंश बीमार हो जाते हैं | जिसे लेकर लंबे समय से अफसरों को अवगत कराया जा रहा है | इसी को लेकर एक साल पहले अफसरों ने शेड निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन यह काम एक साल गुज़र जाने के बाद भी शुरू नहीं हुआ है | हालांकि निगम के अधिकारी अब भी शेड सहित अन्य निर्माण संबंधी फाइलें चैक कराकर जल्द से जल्द व्यवस्थाएं जुटाने की बात कह रहे हैं |

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com