ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नामांकन रैली के लिए बिना सूचना के बंद किया पुराने भोपाल की ओर जाने वाला रास्ता 3 बजे के बाद ट्रैफिक हुआ सामान्य |

भोपाल : 19/04/2024 ( नुजहत सुल्तान ): भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के राजनैतिक कार्यक्रम के चलते कमला पार्क से होकर वीआईपी चौराहा से पुराने भोपाल की तरफ जाने वाला रास्ता बिना सूचना दिए ही बंद कर दिया था | ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार सुबह 10 बजे से ही एक तरफ के रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी थी | हमीदिया अस्पताल की तरफ जाने वाले लोगों को करीब 5 किमी घूमकर जाना पड़ा | रोज़ करीब 400 वाहन हमीदिया अस्पताल में पहुंचते हैं, इसी तरह पीरगेट, चौक बाजार और कमला पार्क के रास्ते से नए भोपाल की तरफ आने वाले वाहन चालकों को भी 4 से 5 किमी तक का चक्कर लगाना पड़ा | वीआईपी तिराहे से डायवर्सन के कारण हमीदिया अस्पताल जाने के लिए वाहन चालकों को वीआईपी रोड से कर्बला होकर जाना पड़ा | यहां से कोहेफिज़ा थाने तक आने पर पता चला कि चार पहिया वाहन के लिए रास्ता बंद है | ऐसे में उन्हें फिर भोपाल गेट, बाबे अली मैदान से शाहजहांनाबाद थाने के पहले एलबीएस अस्पताल से घूमकर हमीदिया जाना पड़ा | सोमवारा से रैली निकालने से कलेक्टर ऑफिस तक फिर ट्रैफिक प्रभावित रहा | कार्यक्रम डेढ़ बजे के करीब समाप्त हो जाने के बाद भी दोपहर ढाई बजे तक वाहन रेंगते रहे | 3 बजे के बाद ट्रैफिक सामान्य हो पाया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com