भोपाल : 19/04/2024 : टिकटों का अवैध व्यापार करने वाले टिकट दलालों के खिलाफ लगातार भोपाल मंडल द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, इसी अभियान के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक बीरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में आरकेएमपी से चार दलालों को गिरफ्तार किया है | एक आरोपी अभी फरार चल रहा है | गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं | दलालों के पास से एक अग्रिम यात्रा का तत्काल रेल आरक्षण टिकट जब्त किया है | इसकी कीमत 3 हज़ार 970 रु. है, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया की वह 300 से लेकर 400 रु. तक एक टिकट पर मुनाफा कमाते हैं | रेल आरक्षण तत्काल टिकट का अवैध व्यापार कर रहे दलालों पर रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत कानूनी कार्रवाही की गई है | अब तक 72 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे 2 लाख 83 हज़ार रु. जुर्माना वसूला जा चुका है इन दलालों से कुल आठ हज़ार 576 टिकट बरामद हुए हैं |
|