ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राजनीतिक रैली के चलते लगातार दूसरे दिन भी तीन घंटे तक रास्ता बंद होने से ट्रैफिक रहा अस्त व्यस्त |

भोपाल : 20/04/2024 :( नुसरत सुल्तान ) कांग्रेस प्रत्याशी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन भरने से पहले एक सभा को संबोधित किया, सभा के बाद यहां से एक रैली निकाली गई जिसके चलते सोमवारा स्थित कर्फ़्यू वाली माता मंदिर के पास पुराने भोपाल का ट्रैफिक एक बार फिर अस्त व्यस्त हो गया और लोगो को तीन घंटे तक परेशान होना पड़ा | सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रास्ता बंद होने से लोगों को 4 से 5 किमी घूमकर जाना पड़ा | कर्फ़्यू वाली माता मंदिर से लेकर कलेक्टर ऑफिस तक के रास्ते आम ट्रैफिक के लिए बंद रहे | हमीदिया अस्पताल तक पहुंचने के लिए लोगों को करीब 5 किमी का चक्कर लगाना पड़ा | गुरुवार को भी भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने कर्फ़्यू माता मंदिर के यहां सभा और कलेक्टर ऑफिस तक रैली की थी, जिस कारण यहां पर आम ट्रैफिक बंद कर दिया गया था, शुक्रवार को फिर रैली के कारण जाम के हालात बने रहे | भोपाल की लोकसभा सीट के लिए पूर्व स्पेशल डीजी मैथिल शरण गुप्त ने अंतिम दिन नामांकन दाखिल किया वे भाजपा के प्रत्याशी आलोक शर्मा और कांग्रेस के प्रत्याशी अरुण कुमार श्रीवास्तव से अधिक अमीर हैं | उन्होने अपनी और पत्नी की मिलाकर 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है आलोक शर्मा की करीब 8 करोड़ और अरुण श्रीवास्तव की करीब 14 करोड़ संपत्ति है |  गुप्त ने सालाना आय ढाई लाख से अधिक दिखाई है उनके पास करीब 5.3 करोड़ और पत्नी के पास 11.5 करोड़ रु. घोषित की है | इधर, कांग्रेस प्रत्याशी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपना नामांकन जमा किया इससे पहले वे मंगलवार को डमी नामांकन भर चुके थे, इससे पहले कर्फ़्यू वाली माता मंदिर पर एक सभा की इसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, दीपक जोशी भी शामिल हुए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com