ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हमीदिया में मरीजों को मिलेगी अब नई सुविधा, जिस विभाग में इलाज उसी विभाग में होगी ओपीडी मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा |

भोपाल : 20/04/2024 :  हमीदिया अस्पताल में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक ऐसी व्यवस्था की जा रही है जिससे मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए इधर- उधर भटकना नहीं पड़ेगा न ही लंबी लंबी लाइनों में लगने की नौबत आएगी | हमीदिया में करीब 250 करोड़ रु. की लागत से 11 मंज़िला नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण चल रहा है | अभी अस्पताल में मरीजों को ओपीडी रजिस्ट्रेशन, ब्लड बैंक, दवा लेने और वार्ड तक जाने में करीब एक किमी का फासला तय करना होता है | लेकिन अब इस नई व्यवस्था के चलते मरीजों को जिस विभाग में इलाज कराना है उसकी ओपीडी उसी विभाग में मिलेगी | फिलहाल आर्थोपेडिक्स की ग्राउंड फ्लोर और मानसिक रोग विभाग की ओपीडी 10वें फ्लोर पर शुरू हो गई है, बाकी विभागों की ओपीडी भी उनके विभागों में जल्द शुरू होने वाली है | ताकि मरीजों को ओपीडी, जांच और इलाज की सुविधा संबंधित विभाग में ही मिल सके | इसके लिए एच-1 एच-2 के साथ ही कमला नेहरू की पुरानी बिल्डिंग में भी ओपीडी शिफ्ट की जा रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com