ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरजीपीवी घोटाला मामला : 20 लाख की एफडी वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा के नाम सीमा गिरफ्तार, आज किया जाएगा कोर्ट में पेश |

भोपाल : 20/04/2024 : राजीव गांधी प्रौद्दोगिकी विश्वविद्दालय (आरजीपीवी) में 19 करोड़ रु. से अधिक का घोटाला करने वाले तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार गुप्ता, तत्कालीन रजिस्ट्रार राकेश कुमार गुप्ता और वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था | इस मामले में एसआईटी सुनील कुमार, एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर रामकुमार रघुवंशी, दलित संघ सोहागपुर के कार्यकारिणी सदस्य सुनील रघुवंशी और कुमार मयंक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है | घोटाले में अभी ऋषिकेश वर्मा के अलावा तत्कालीन रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत फरार हैं | घोटाले की जांच में ऋषिकेश वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा का नाम भी सामने आया है, उनके नाम एक्सिस बैंक में 20 लाख रु. की एफडी बनाई गई थी, एक्सिस बैंक में एफडी कैश कराने के बाद वहां से डीडी बनाकर आरबीएल बैंक में जमा किया गया और 13 मार्च को सीमा के नाम से 20 लाख की एफडी बनी थी | एसआईटी ने शुक्रवार को सीमा को चिनार उपवन दानिश नगर से गिरफ्तार कर लिया है, शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com