ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
होटल ‘के स्क्वायर’ में युवती की हत्या मामले में फरार सेक्स रैकेट संचालिका महक यादव गिरफ्तार |

भोपाल : 20/04/2024 : शाहपुरा स्थित होटल के स्क्वायर में 13 अप्रैल की रात रूम से पुलिस ने वजीराबाद हरियाणा की रहने वाली युवती का शव बरामद किया था | इस युवती को देह व्यापार चलाने वाली महक यादव ने होटल में अपने दो साथियों से छुड़वाया था | रूम में युवक रितुल पाण्डेय और युवती का किसी बात पर विवाद हुआ तो रितुल ने नशे की हालत में युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी | पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी रितुल पांडे, को सबसे पहले दबोचा था उसके बाद होटल मैनेजर योगेश सिंह, होटल अटैंडर सागर चौहान, तथा होटल कर्मचारी इन्द्र बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया था | इस मामले में देह व्यापार गैंग की सरगना महक यादव और उसका साथी कुणाल फरार थे कुणाल ग्राहक तक लड़की पहुंचाने का काम करता था, इसके लिए उसे कमाई का 10% हिस्सा मिलता था | कुणाल को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था, महक यादव की तलाश में घूम रही पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि महक पत्नी आशुतोष वाजपेयी अरेरा हिल्स क्षेत्र में घूम रही है | इसके बाद तत्काल पुलिस ने टीमें गठित की और घेराबंदी कर महक यादव को गिरफ्तार कर लिया है | महक से पूछताछ की जा रही है | इधर युवती के परिजनों को पुलिस ने दिल्ली से तलाश करने के बाद मृतिका का अंतिम संस्कार परिजनों की उपस्थिती में कराया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com