ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गुना के रूठियाई रेलवे स्टेशन पर भीषण आग लगने से मचा हड़कंप केबल कंट्रोल रूम जलकर हुआ खाक |

गुना/राघौगढ़ : 20/04/2024 : शुक्रवार रात 8 बजे के समय गुना के रुठियाई रेलवे स्टेशन पर बने ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) हट में भयंकर आग लग गई | यहां रेलवे की अपनी दूरसंचार व्यवस्था संचालित होती है | भयानक आग को बुझाने का रेलवे स्टेशन के पास कोई साधन नहीं था | फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था | यह रेलवे के आंतरिक दूरसंचार व्यवस्था से संबंधित सिस्टम है | अगर उसका कंट्रोल रूम जल गया है, तो कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं | रेलवे में टिकट बुकिंग, रिज़र्वेशन, ट्रेनों की आवाजाही की सूचना, स्टेशन पर ट्रेन बोगियों की स्थिति दर्शाने वाले डिस्प्ले आदि सेवाएं इंटरनेट पर आधारित हैं | इसके लिए रेलवे का अपना फाइबर ऑप्टिक केबल का जाल रहता है कंट्रोल रूम जल जाने से अव्यवस्थाएं हो सकती हैं | आग लगने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, हालांकि यह कहा जा रहा है कि इसके पीछे बैटरी हो सकती है | बैटरी में विस्फोट होने से ही अचानक इतनी तेज़ी से आग भड़क सकती है | दूसरी ओर ओएफसी हट में तारों का जाल रहता है, जो तेज़ी से आग पकड़ते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com