ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रहवासियों ने लगाए प्रज्ञा ठाकुर पर शमशान घाट की दीवार तोड़ने के आरोप |

भोपाल : 23/04/2024 : भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर नयापुरा गांव के रहवासियों ने आरोप लगाया है कि प्रज्ञा ठाकुर सोमवार को रात करीब 9 बजे कुछ लोगों के साथ जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंची थीं, उनके साथ एक जेसीबी मशीन भी थी | प्रज्ञा ठाकुर ने शमशान घाट की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी और जमीन पर कब्जा लिया | इस पर रहवासी नाराज हो गए और प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी | ग्रामीण प्रेम यादव ने बताया कि प्रज्ञा जिस जमीन पर कब्जा कर रही थीं वह उनकी निजी जमीन है | गांव वालों के विरोध के बाद प्रज्ञा ठाकुर अपनी कार में बैठकर वहां से चली गईं और ड्राइवर भी जेसीबी छोड़कर भाग गया | हंगामा बढ़ने पर निशातपुरा थाने के रूपेश दुबे मौके पर पहुंचे, इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंचे और उन्होने प्रज्ञा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की पुलिस ने कहा कि मामला राजस्व से जुड़ा है | ग्रामीणों की मांग पर देर रात पटवारी दुलारे खां थाने पहुंचे | जेसीबी जब्त कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com