ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा ने हॉस्टल के रूम में फांसी लगाकर दी जान, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला |

भोपाल : 23/04/2024 : खरगोन के ग्राम दरशाह, झिरन्या की रहने वाली 21 वर्षीय रानी मौर्य चिरायु मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा थी, उसका एडमिशन सितंबर 2023 में नीट यूजी काउंसिलिंग से हुआ था | वह कॉलेज के सी-ब्लॉक स्थित गर्ल्स हॉस्टल के रूम नंबर-14 में अपनी एक रूम पार्टनर के साथ रह रही थी | रूम पार्टनर छात्रा का एक महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था जिस कारण वह फिलहाल अपने घर गई हुई है | रानी रूम में अकेली रह रही थी | रविवार की रात पड़ोस के रूम में रहने वाली छात्रा के साथ रानी रात 11:30 बजे तक घूम रही थी | उस समय वह काफी परेशान लग रही थी | इसके बाद वह कमरे में सोने चली गई, सोमवार सुबह जब वह बाहर नहीं निकली तो वार्डन को सूचना दी गई | उन्होने कारपेंटर को बुलाकर करीब 11:30 बजे कमरे का दरवाजा तुड़वाया | अंदर रानी पंखे पर दुपट्टे से लटकी मिली | पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस ने रानी का लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है | रानी के पिता देवी सिंह मौर्य को घटना की सूचना दे दी गई है, वह खरगोन से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं | पुलिस ने मर्ग कायम कर शव हमीदिया की मर्चुरी में रखवा दिया है | परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा | पुलिस प्रेम प्रसंग की शंका जता रही है, परिजनों के बयानों के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com