ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बच्चों के शोर मचाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने किया चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार |

भोपाल : 23/04/2024 : ऐशबाग के पुष्पा नगर में रहने वाले 30 वर्षीय लाल सिंह लक्ष्मण साहू के मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए से रहता है | वह रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 के सामने नीबू पानी का ठेला लगाता है | साथ ही शादी पार्टियों में कुकिंग का काम भी करता है | लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे के समय मेरे बच्चे आपस में चिल्ला चोट कर रहे थे | तभी पड़ोसी अनिल आया और गाली गलौच कर बोला कि अपने बच्चों को चुप करा लो | लाल सिंह ने अपने मकान मालिक को फोन लगाया तो उन्होने दोनों को समझाया तो वह चला गया | लेकिन दूसरे दिन 21 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे लाल सिंह छत से उतरकर अपनी पत्नी के साथ नीचे गैलरी में पहुंचा, जहां मकान मालिक लक्ष्मण साहू खड़े मिले | वह रात की घटना को लेकर लाल सिंह से बात कर रहे थे | तभी अनिल आया और लाल सिंह को गालियां देते हुए उसकी गर्दन पकड़ कर मारपीट करने लगा | अनिल ने अपने बेटे ललित को आवाज देकर बुला लिया ललित ने अपने पास रखा चाकू निकालकर लाल सिंह पर हमला कर दिया | लाल सिंह ने चिल्लाया तो पत्नी ज्योति, मकान मालिक लक्ष्मण साहू व आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया | वारदात के बाद पिता-पुत्र जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए | पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com