ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
घर से महज 500 मी. दूर हुई जीप व कार की जोरदार टक्कर से जीप सवार मां बेटे की मौत, घायल 11 लोगों में से छह की हालत नाजुक |

खरगोन : 23/04/2024 : घटना रविवार-सोमवार रात 3:09 बजे की है जब एक परिवार के लोग जीप से इंदौर में हुए शादी समारोह से वापस लौट रहे थे | घर महज 500 मीटर दूर बचा था तभी घर जाने के लिए बिस्टान रोड स्थित नहर वाले रास्ते से जाना था, लेकिन जीप चालक भूल गया और आगे बढ़ गया | करीब 300 मीटर आगे बिस्टान नाके से जैसे ही जीप उमरखली रोड पर टर्न होने लगी तो बिस्टान की तरफ से आ रही तेज़ रफ्तार कार से जीप की भिड़ंत हो गई, | टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप मुड़कर वापस शहर की ओर जाने वाले रास्ते पर ऑटो स्टैंड तक पहुँच गई और कार भी बाएं तरफ घूमकर दाहिने और आ गई | इस हादसे में जीप सवार मां बेटे की मौत हो गई वहीं 11 लोग घायल हुए हैं | इनमें से छह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से इंदौर रैफर किया गया है | परिजनों ने आरोप लगाए कि जिला अस्पताल में काफी देर तक हमें डॉक्टर व नर्स का इंतज़ार करना पड़ा | वहीं रैफर किए गए मरीजों को इंदौर ले जाने के लिए समय पर एंबुलेंस व 108 वाहन भी उपलब्ध नहीं कराया गया |  मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com