ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गुना निवासी प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या के बाद शव शिवपुरी में फेंकने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस |

शिवपुरी : 23/04/2024 : गुना निवासी प्रॉपर्टी डीलर 35 वर्षीय संजय कुशवाह पुत्र परमाल सिंह कुशवाह की लाश पुलिस को बदरवास क्षेत्र में फोरलेन हाईवे के बरखेड़ा पुल पर मिली है | संजय कुशवाह की किसी ने पीठ में गोली मारकर हत्या की है | पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जिसमें गोली लगने की पुष्टि हुई है | मृतक की कार 15 किमी दूर बामोर गांव के पास हाईवे किनारे से मिली है | पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है | बदरवास पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, रविवार गुना में कार से बदरवास की तरफ आते समय के फुटेज के लिए पुलिस ढाबों और होटलों के सीसीटीवी कैमरे भी देख रही है | कॉल डिटेल सहित टॉवर लोकेशन के आधार पर भी पुलिस छानबीन कर रही है | संजय की हत्या करके संजय की लाश शिवपुरी जिले की सीमा में फेंके जाने की आशंका है | क्योंकि जहां से लाश बरामद हुई है वहां से गुना जिले की सीमा मात्र 3 किमी से कम रह जाती है मामले की जांच चल रही है, जल्द ही इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com