ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुलिस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पुलिसकर्मी ने बेरोजगार युवक से मांगे 50 हज़ार रु. 32 हज़ार देने के बाद भी नहीं लगी नौकरी |

भोपाल : 23/04/2024 : पुलिसकर्मी द्वारा एक बेरोजगार युवक से ठगी करने का मामला उजागर हुआ है | ठगी का ये खेल नवंबर 2023 में शुरू हुआ था | बेरोजगार युवक से पुलिसकर्मी ने भर्ती की फाइनल लिस्ट में नाम जुड़वाने का झांसा देकर 50 हज़ार रु. की मांग की | पुलिसकर्मी का कहना था की  वह भी पैसे देकर भर्ती हुआ है और उसने युवक को भरोसा दिलाया की वह उसका नाम भी भर्ती लिस्ट में जुड़वा देगा | पुलिसकर्मी अलीम खान ने बेरोजगार युवक को बताया कि वह पीएचक्यू में पदस्थ है, अलीम युवक को बार बार कॉल करता और कहता कि मेरा मंत्रियों और पुलिस आधिकारियों से सीधा संपर्क है | मैं आपकी नौकरी लगवा सकता हूं | युवक बेरोजगार था उसकी बातों में आ गया एक दिन जालसाज ने कहा कि भाई मैंने आपका नाम फाइनल लिस्ट में डलवा दिया है | मुझे 25 हज़ार रु. दे दो, युवक ने उसके नंबर पर 6 नवंबर 2023 को 25 हज़ार ट्रांसफर कर दिए | 5 नवंबर 2023 को उसने युवक का एडमिट कार्ड मांगा और एप्लिकेशन फार्म मांगा | ऐसे करते करते जालसाज ने 29 दिसंबर को बहुत परेशान किया और 3 हज़ार रु. युवक से फिर ले लिए | 1 जनवरी को भी 3 हज़ार रु. लिए 14 जनवरी को 1200 रु. लिए वह युवक को धमकी देता कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो गोली मार दूंगा | जब जालसाज की धमकियों से युवक बहुत ज़्यादा परेशान आ गया तो बेरोजगार युवक ने अपने घर वालों को सारी बात बताई | युवक के बड़े भाई असलम ने जालसाज को समझाया तो वह उसको भी धमकी देने लगा | बोला तुमको उठवा लूंगा मेरा जो करना है कर लो यदि मेरा कुछ हुआ तो तुम्हारे परिवार को खत्म कर दूंगा | पीड़ित ऐशबाग निवासी सलावत खान ने बताया कि अलीम खान नौकरी के नाम पर ठगी करने के बाद रुपए वापस मांगने पर धमकाता था | पीड़ित ने परेशान होकर इस मामले की शिकायत प्रदेश के मुखिया सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से की है | सलावत खान ने पुलिसकर्मी अलीम खान द्वारा लिए गए ऑनलाइन भुगतान से जुड़े सभी स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं | पुलिसकर्मी अलीम खान रायसेन के देवरी तहसील स्थित ग्राम आलीवाड़ा का रहने वाला है | अलीम खान के पुलिसकर्मी होने की पुष्टि किसी ने भी नहीं की है | पुलिस इस मामले को गंभीरता से सुलझाने की कोशिश में लगी है अलीम खान की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com