ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
5वीं व 8वीं में टॉप टेन जिलों में भोपाल सहित कोई बड़ा शहर नहीं, भोपाल का रिजल्ट 5वीं में 83.96% जबकि 8वीं में 87% रहा |

भोपाल : 24/04/2024 :( नुसरत सुल्तान ) मंगलवार को पाँचवीं और आठवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है इस बार का रिजल्ट पिछले साल के मुक़ाबले काफी अच्छा आया है, लेकिन भोपाल, इंदौर सहित कोई भी बड़ा शहर टॉप टेन में नहीं है | परीक्षा में करीब 24 लाख विद्दार्थियों ने हिस्सा लिया था | सरकारी स्कूलों के बच्चे पिछले साल पाँचवीं में 87.63% पास हुए जबकि इस बार रिजल्ट 91.51% रहा | राज्य शिक्षा केंद्र संचालक धनराजू एस ने बताया कि प्राइवेट में पिछले साल रिजल्ट 83.98% था जो इस बार बढ़कर 90.16% हो गया है | आठवीं की बात करें तो सरकारी का रिजल्ट 80.27% से बढ़कर 86.22% और प्राइवेट में 80.58% से बढ़कर 90.59% पहुँच गया है | सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा | ग्रामीण क्षेत्र के पाँचवीं के विद्दार्थियों का रिजल्ट 92.60% और शहरी का 86.04% रहा | दोनों कक्षाओं में पाँचवीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 91.53 और प्राइवेट का 90.18 प्रतिशत रहा | इसी तरह आठवीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 86.22 और प्राइवेट का 90.60 रहा | ग्रामीण इलाकों के स्कूलों के विद्दार्थियों के बेहतर रिजल्ट का एक कारण ये भी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 95,979 स्कूल हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में 17,127 स्कूल हैं | इस तरह से कुल 1 लाख 13 हज़ार 106 स्कूल हैं, इनमें भी 87,018 सरकारी और 25,263 प्राइवेट हैं | इसमें 825 मदरसे भी शामिल हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com