ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरजीपीवी घोटाला मामला : भ्रष्टाचार के मामले में 49 दिनों तक वित्त नियंत्रक वर्मा ने इंदौर में किराए का कमरा लेकर काटी फ़रारी |

भोपाल : 24/04/2024 : राजीव गांधी प्रौद्दोगिकी विश्वविद्दालय (आरजीपीवी) में 19 करोड़ से अधिक की आर्थिक अनियमितताओं के मामले में फरार तत्कालीन वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा ने सोमवार 22 अप्रैल को सुबह विशेष न्यायाधीश में सरेंडर किया था | एसआईटी ने पूछताछ के लिए उन्हें 25 अप्रैल तक रिमांड पर रखा है | पूछताछ में उन्होने पुलिस को बताया कि 3 मार्च को एफआईआर दर्ज होने के बाद अगले दिन ही वह इंदौर के लिए रवाना हो गए थे | उन्होने इंदौर में कमरा किराए पर लेकर फ़रारी काटी उन्होने मोबाइल का उपयोग भी बंद कर दिया था, विवि में हुए घोटाले की जानकारी और पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाही के लिए उन्होने समाचार पत्र लगा रखा था | पत्नी सीमा वर्मा की गिरफ्तारी के बाद उन्होने सरेंडर करने का विचार बना लिया था | पुलिस का दबाव भी बढ़ता जा रहा था, इसलिए उन्होने करीब डेढ़ महीने बाद सरेंडर कर दिया | इस मामले में पुलिस को अब तत्कालीन रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत, दलित संघ सोहागपुर के सचिव रतन उमरे और कोषाध्यक्ष अशोक चौरसिया की तलाश है | इधर विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) एवं एडीजे राम प्रताप मिश्र ने मंगलवार को दलित संघ सोहागपुर के कार्यकारिणी सदस्य सुनील रघुवंशी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com