ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बीएमएचआरसी के रिटायर्ड सीएमओ के निर्माणाधीन घर से बिजली फिटिंग का कॉपर वायर काटकर ले गए चोर |

भोपाल : 24/04/2024 : शहर में बेखौफ चोर शाहजहांनाबाद इलाक़े से भोपाल मेमोरियल अस्पताल बीएमएचआरसी के रिटायर्ड सीएमओ के निर्माणाधीन घर से बिजली फिटिंग का कॉपर वायर काटकर ले गए | बीडीए कॉलोनी, कोहेफिज़ा में रहने वाले 65 वर्षीय डॉ. शेख अहमद हनफी बीएमएचआरसी से 30 जून 2023 को सीएमओ के पद से रिटायर्ड हुए हैं | उन्होने पुलिस को बताया कि उनका जैव मंदिर रोड शाहजहांनाबाद में मकान बन रहा है | उसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में अपर ग्राउंड फ्लोर पर लाइट फिटिंग का काम चल रहा है | जिसमें कॉपर वायर से फिटिंग हो रही है | 19 अप्रैल की रात 10 बजे वे अपने घर बीडीए कॉलोनी आ गए थे | अगले दिन 20 अप्रैल को सुबह जब वह अपनी निर्माणाधीन बिल्डिंग पहुंचे, तो देखा कि कोई अज्ञात चोर बिजली फिटिंग के कॉपर वायरों को काटकर चोरी कर ले गया है | इस संबंध में उन्होने शिकायत की थी, पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com