ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कम वोटिंग वाले क्षेत्रों में चुनाव आयोग का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर अधिक फोकस |

भोपाल : 24/04/2024 : पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जिन क्षेत्रों में कम मतदान हुए हैं, उन क्षेत्रों में चुनाव आयोग मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर अधिक ध्यान दे रहा है | आयोग माइक्रो प्लानिंग करते हुए इन क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की कोशिश कर रहा है | बीते चुनावों में जहां मतदान के बहिष्कार की घोषणाएं हुई थीं, वहां भी विशेष दल बनाकर लोगों को समझाने का प्रयास हो रहा है | साथ ही सेक्स वर्कर्स, थर्ड जेंडर और बेघरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जा रही है | इसको लेकर एक सर्वे में सामने आया है कि 30 फीसदी सेक्स वर्कर्स के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं | ये लोग एड्रेस प्रूफ और अन्य कागजात न होने से वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पा रहे हैं | लगभग 38% ने 2019 में वोट नहीं डाला था | एक तिहाई को तो ये पता भी नहीं था कि वोटर कार्ड न होने पर दूसरे दस्तावेज़ के जरिए भी वोट डाल सकते हैं | पिछले चुनावों में वोट नहीं डालने के बारे में 61% ने कहा कि उनके पास वोटर कार्ड नहीं था | मप्र में ऐसी 17 सीटें हैं, जहां पिछले चुनाव में 75% से कम वोटिंग हुई है | इनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, रीवा, सीधी, खजुराहो, सतना, होशंगाबाद, विदिशा आदि शामिल हैं | 2019 के लोकसभा चुनाव में मप्र में कुल मतदान प्रतिशत 71.16 था, राष्ट्रीय स्तर पर ये 67.40% था | भोपाल की बैरसिया ग्रामीण सीट को छोड़कर सभी 6 शहरी सीटों पर भी मतदान 75 प्रतिशत से कम था |   

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com