ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एक पोलिंग बूथ पर दो ईवीएम पहले नंबर पर ईवीएम में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण कुमार और दूसरे नंबर पर आलोक शर्मा |

भोपाल : 26/04/2024 : भोपाल लोकसभा सीट के लिए 7 मई को चुनाव होंगे इसके लिए कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं | प्रत्याशियों को पहले चरण में 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक खर्चे की जानकारी देना होगी | भोपाल में 22 उम्मीदवारों में से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित 6 प्रत्याशी करोड़पति हैं | भोपाल सीट पर सबसे अमीर प्रत्याशी पूर्व स्पेशल डीजी मैथिली शरण गुप्त हैं | भोपाल में इस बार एक पोलिंग बूथ पर 2 ईवीएम होगी, क्योंकि भोपाल सीट से 15 से अधिक उम्मीदवार हैं | भोपाल जिले में कुल 2100 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं |  जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अरुण कुमार श्रीवास्तव ईवीएम में पहले नंबर पर होंगे तो दूसरे नंबर पर भाजपा के आलोक शर्मा होंगे | अन्य प्रत्याशियों को बांसुरी, रोड रोलर, सीटी, एसी, सिलाई मशीन, टॉर्च, बेबी वॉकर, हांडी, चार पाई चुनाव चिन्ह दिए हैं | प्रत्याशियों के चुनाव खर्चों में प्रचार और उससे जुड़े सभी तरह के खर्च शामिल रहते हैं, इसमें उनके और समर्थकों द्वारा प्रचार की गाड़ियों से लेकर टेंट, खाना पीना, पंखे, फूल सहित सभी तरह के सामान और प्रचार के माध्यम खर्च में जोड़े जाते हैं | आम लोग प्रत्याशियों के खर्च को लेकर शिकायत सी-वीजिल एप पर कर सकते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com